jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बैड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 4101007 के आकस्मिक निरीक्षण में राशन वितरण और स्टॉक में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा 5 सितंबर 2026 को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि अगस्त और सितंबर माह का खाद्यान्न 444 परिवारों में से केवल 233 परिवारों को ही वितरित किया गया, जबकि 211 परिवार खाद्यान्न से वंचित रह गए।

जांच के दौरान दुकान के भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक का मिलान किया गया। इसमें 6,996 किलो गेहूं, 1,812 किलो चावल, 65 किलो नमक और 7 किलो शक्कर की कमी पाई गई।

- Install Android App -

इसके अलावा दुकान में सूचना पटल, स्टॉक एवं मूल्य सूची बोर्ड तथा सतर्कता समिति बोर्ड भी नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर, हितग्राही पंजी, शिकायत पंजी और निरीक्षण पंजी भी उपलब्ध नहीं पाए गए।

मामले को गंभीर मानते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरदा अशोक डहेरिया ने उचित मूल्य दुकान को तत्काल निलंबित कर अन्य दुकान से संलग्न करने के आदेश दिए।

वहीं विक्रेता श्रीमती चिंतामणी पति दिनेश नागवेल, निवासी बैड़ी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए। इसके बाद 18 सितंबर 2026 को थाना हंडिया में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

अब प्रशासन की कार्रवाई के बाद राशन वितरण में हुई अनियमितताओं को लेकर आगे की जांच पर नजर है।