jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । हमारे पडो़सी देशो लगातार आतंकी हमलो की घटनाए हो रही है। म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य के क्यॉकतौ टाउनशिप में सोमवार दोपहर म्यांमार सेना के लड़ाकू विमान ने भीषण हवाई हमला किया। अराकान आर्मी के कब्जे वाले इलाके में इंडियन मार्केट और किस्सापनादी ब्रिज के पास दो बम गिराए गए। इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई और 58 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह बाजार इस पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा थोक बाजार है, जहां दोपहर के समय खरीदारों और दुकानदारों की भारी भीड़ थी। मृतकों में दुकानदार, खरीदार और राहगीर शामिल हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

राहत कार्य में लगे सीनियर अधिकारी वाई हुन औंग ने AP को बताया कि यह रखाइन में अब तक के सबसे गंभीर हवाई हमलों में से एक है। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाजार में आग लगी हुई और ब्रिज का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है।

अराकान आर्मी ने इसे नागरिकों पर जानबूझकर किया गया हमला बताया है। यह हमला कालादान नदी पर बने किस्सापनादी ब्रिज के पास हुआ, जो क्यॉकतौ को म्रौक-यू, मिनब्या और म्येबोन से जोड़ने वाला अहम रास्ता है।

- Install Android App -

अराकान आर्मी का पलटवार का ऐलान

अराकान आर्मी ने 28 सितंबर को जारी बयान में कहा कि सेना का “ऑपरेशन 4926” जो 4 सितंबर को शुरू हुआ था, जमीन पर विफल हो रहा है, इसलिए अब आम बाजारों को निशाना बनाया जा रहा है। समूह ने कहा कि वह इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द ही जवाबी कार्रवाई करेगा।

अराकान आर्मी इस समय रखाइन के 17 में से 14 टाउनशिप और चिन राज्य के पलेतवा पर नियंत्रण रखती है। सेना सिर्फ सितवे, क्यौकफ्यू और मनौंग द्वीप तक सिमटी हुई है।

2021 के बाद से जारी है संघर्ष

म्यांमार में 1 फरवरी 2021 को आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार का तख्तापलट करने के बाद से लगातार गृहयुद्ध चल रहा है। सेना ने इस हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पहले वह कहती रही है कि उसके हमले वैध सैन्य ठिकानों पर होते हैं।