jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम 10 अक्टूबर शनिश्चरी अमावस्या पर नौसर शनि मंदिर में हवन

एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए

बानापुरा बस स्टैंड के दुकानदारों ने ठेले वालों के अतिक्रमण से हादसों की शिकायत की, 70 हजार में गिरवी गहने नहीं लौटाने का आरोप

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। एसडीएम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सुबह 11 से 2 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसडीएम विजय राय ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में सबसे प्रमुख मामला बानापुरा बस स्टैंड का रहा। वहां के दुकानदारों ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि उनकी दुकानों के सामने हाथ ठेले वाले अतिक्रमण कर दुकान लगा लेते हैं।

- Install Android App -

कई बार शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं हुआ। वर्तमान में दुकानों के सामने सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और यातायात बाधित हो रहा है।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के कारण कल एक लड़की स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सीएमओ को शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटा तो सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करेंगे।

वहीं वार्ड क्रमांक 13 के आजाद शाह ने साईनाथ ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि घर में शादी कार्यक्रम के लिए उन्होंने अपनी दो सोने की चेन 30-30 ग्राम, दो चेन 20-20 ग्राम और 500 ग्राम चांदी के कड़े गिरवी रखकर 70 हजार रुपये लिए थे।

फसल से आय न होने से समय पर रकम नहीं लौटा पाए। अब रकम की व्यवस्था कर लौटाने गए तो दुकानदार ने पूरी रकम लेने और गहने लौटाने से इंकार कर दिया। एसडीएम ने दोनों मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।