jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण

हरदा, : नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होमगार्ड जिला इकाई हरदा द्वारा 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण 16 से 22 अक्टूबर तक पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया जा रहा है।

- Install Android App -

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड हरदा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के नियम, महत्व, 12 सेवायें, आग, भूकम्प, बाढ़, सर्पदंश, आकाशीय बिजली, हवाई हमले की चेतावनी, निकासी, खोज एवं बचाव कार्य, ड्रोन अटैक एवं सुरक्षा, एमएफआर, सीएसएसआर,

सीबीआरएन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास, घायलों को लाने ले जाने की आकस्मिक विधि तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं इम्प्रोवाईज्ड मेथड उपकरणों से रेस्क्यु करने की तकनीकों का प्रशिक्षण एवं मॉकड्रील का प्रदर्शन किया जावेगा। इस प्रशिक्षण में होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेंस विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।