jhankar
ब्रेकिंग
सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान

सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार

हरदा/टिमरनी। ग्राम सन्यासा एवं खोड़ियाखेड़ी के ग्रामीणों ने दोनों गांवों को जोड़ने वाले लगभग 2.50 किलोमीटर लंबे कच्चे मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने टिमरनी विधायक अभिजीत शाह को आवेदन सौंपकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से भी समस्या पर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपेक्षा जताई है।

बारिश में कीचड़ से आवागमन मुश्किल

ग्रामीणों के अनुसार, सन्यासा से खोड़ियाखेड़ी तक जाने वाला मार्ग कच्चा एवं कीचड़युक्त है। बारिश के दौरान रास्ते पर आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों, किसानों और अन्य ग्रामीणों पर पड़ता है।

स्कूली बच्चों और किसानों को परेशानी

- Install Android App -

आवेदन में बताया गया है कि ग्राम सन्यासा के विद्यार्थियों को सीएम राइज स्कूल, करताना जाने के लिए लगभग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं किसानों को खेतों तक पहुंचने तथा कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार मौखिक और लिखित आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अब तक मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है।

ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से लगभग 2.50 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क बनने से विद्यार्थियों, किसानों और राहगीरों को राहत मिलेगी तथा दोनों गांवों के बीच आवागमन सुगम हो सकेगा।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।