jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन

लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा

- Install Android App -

हरदा : दीपावली पर्व के दृष्टिगत अस्थाई पटाखा लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक ही आवेदन किए जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा विक्रय के लिए जारी अस्थाई लाइसेंस का उपयोग केवल उसी व्यक्ति द्वारा किया जा सकेगा, जिसके नाम पर लाइसेंस जारी किया गया है।

कोई भी लाइसेंसधारी अपना लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं कर सकेगा। जिस व्यक्ति के नाम से लाइसेंस जारी होगा, वही पटाखे की दुकान संचालित कर सकेगा। उन्होंने संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन करने की अपील की है।