हरदा : केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 28 अक्टूबर को हरदा आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री उइके 27 अक्टूबर को नई दिल्ली से वायुयान द्वारा नागपुर होते हुए बैतूल पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10ः30 बजे मंत्री उइके हरदा के पीएम श्री शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय परिसर हरदा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपने वोट को जानें’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता कर युवा साथियों से सीधा संवाद करेंगे।

