हरदा। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक शशांक का तबादला भोपाल पुलिस मुख्यालय कर दिया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के अनुसार, अंकित जायसवाल को हरदा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल के पद पर पदस्थ थे।
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में कुल 12 पुलिस अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
हरदा में नए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के सामने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी।

