सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च, एएसपीको सौंपा ज्ञापन
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। खातेगांव के ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी स्व. दिलीप पुरी गोस्वामी को न्याय दिलाने के लिए गोस्वामी समाज सहित सर्व समाज एकजुट हुआ। बुधवार को समाजजनों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग
ज्ञापन में घटना की सीबीआई जांच कराने, सीबीआई जांच के साथ उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। स्व. दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने और उनकी स्मृति में शहीदी चौराहे पर पुतला लगाने, स्कूल और मार्ग का नाम जोड़ने की मांग भी रखी गई। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा के सम्मान में पैतृक गांव में स्मारक बनाने की मांग भी की गई। देवास पुलिस लाइन में भी स्मारक बनाने की मांग उठी।
आरोपियो को सख्त सजा की मांग पीडि़त परिवार को आर्थिक सहयोग मिले
समाजजनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने और उनकी अवैध संपत्ति कुर्क करने की मांग की। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने के बाद समाजजनों ने नगर पालिका परिसर स्थित शहीद गैलरी में स्व. दिलीप पुरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी, इन्दर सिंह राजपूत, अंशुल गोयल सहित सर्व समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

