jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा

खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस; 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से बुधवार को बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

हादसा कहां और कैसे हुआ

यह दुर्घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। टिहकी मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री सीटों में फंस गए।

6 यात्रियों की हालत नाजुक

- Install Android App -

बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में लगभग सभी यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल ब्यौहारी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर ब्यौहारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक बहाल कराया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सामने अचानक आए खड़े ट्रक को माना जा रहा है। बस और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया गया है।