jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह की रोकथाम हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

हरदा : देवउठनी एकादशी के अवसर पर जिले में बाल विवाह की रोकथाम एवं प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास हरदा द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा ने आमजन से अपील की है कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर जिले में कहीं भी बाल विवाह आयोजित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल कट्रोल रूम अथवा हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए परियोजना अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Install Android App -

जिला कार्यक्रम अधिकारी शर्मा ने बताया कि बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 61 में स्थापित जिला स्तरीय कट्रोल रूम के फोन नंबर 07577-225973 गजेन्द्र बरकरे आकडा विश्लेषक मोबाइल नंबर 9584222892, संदीप कीर परामर्शदाता मोबाइल नं. 9770415491 एवं शुभम बामने सामाजिक कार्यकर्ता मोबाइल नंबर 8871903795 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड टिमरनी के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी संगीता राजपूत मोबाइल नम्बर 9340950563, खिरकिया के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी सरिता सर्याम मोबाइल नम्बर 8839994103 को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हरदा के लिए परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे मोबाइल नम्बर 9644115500, परियोजना हरदा शहरी से पर्यवेक्षक भारती भल्लावी मोबाइल नम्बर 9340149501 तथा परियोजना हरदा ग्रामीण 02 से प्रभारी परियोजना अधिकारी निकहत खान मोबाइल नम्बर 9826602376 पर सूचना दी जा सकती है।