jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट

MCX पर सोना 4822 और चांदी 9032 रुपये टूटी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर सोना 4822 रुपये टूटकर 122630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 9032 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 148450 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी में 5.74 प्रतिशत और सोने में 3.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सर्राफा बाजार में भी दिखा असर

एमसीएक्स की गिरावट का असर सीधे इंदौर, भोपाल और रतलाम के सर्राफा बाजार में भी दिखा। इंदौर में सोना 1400 रुपये टूटकर 133600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 2800 रुपये सस्ती होकर 165000 रुपये प्रति किलो पर बोली गई। भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना करीब 130800 रुपये और 22 कैरेट सोना करीब 119800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी का सिक्का 2150 रुपये प्रति नग बिका।

- Install Android App -

गिरावट की तीन बड़ी वजह

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार गिरावट की पहली वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। दूसरी वजह अमेरिका में महंगाई बढ़ना और बॉन्ड यील्ड का 5 प्रतिशत तक पहुंचना है, जिससे निवेशक सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगा रहे हैं। तीसरी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती है, जहां कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों में बिकवाली देखने को मिली।

खरीदारों के लिए क्या है सलाह

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि शादी सीजन में यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका हो सकता है। खरीदारी से पहले तीन से चार दुकानों से भाव जरूर लें। हमेशा 916 हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। बिल में जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है, इसलिए पूरी जानकारी लेकर ही खरीदारी करें। भाव दिन में दो बार बदलते हैं, इसलिए सुबह का भाव शाम को अलग हो सकता है।