jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत

ट्रॉले से टकराई कार – 26 जनवरी को होनी थी बेटे की शादी

मकडाई एक्सप्रेस 24 खरगोन | जिले के महेश्वर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रॉले की जोरदार टक्कर में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा धामनोद-बड़वाह मार्ग पर होटल सनातन और हरसिद्धि रेस्टोरेंट के बीच हुआ।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान करोंदिया निवासी स्वाती पाटीदार (45) और उनके बेटे मोनेश पाटीदार (25) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने स्वाती को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोनेश कार में बुरी तरह फंस गया था। उसे जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।

धामनोद से शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे

मोनेश MBA की पढ़ाई कर चुका था। 26 जनवरी को उसकी शादी मंडलेश्वर में होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में मां-बेटे शादी की खरीदारी करने धामनोद गए थे। दोनों खरीदारी करने के बाद गांव करोंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने से आ रहे ट्रॉले से टकरा गई।

पिता के बाद मां-बेटा ही थे परिवार का सहारा

मोनेश के पिता महेंद्र पाटीदार बोस का 2019-20 में निधन हो गया था। वे उमिया माता मंदिर के सचिव थे।

पिता की मौत के बाद परिवार में मां और इकलौते बेटे मोनेश ही एक-दूसरे का सहारा थे। हादसे में मोनेश की मौत की खबर से करोंदिया गांव सहित पूरे इलाके में शोक छा गया है। जिस घर में शादी की शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसर गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने इस मामले में बात करने से मना कर दिया है।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हादसा ट्रॉले चालक की लापरवाही से हुआ या कार की तेज रफ्तार से। ट्रॉला चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सड़क सुरक्षा पर फिर सवाल

धामनोद-बड़वाह मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार हमेशा से चिंता का विषय रही है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि कोई और परिवार इस तरह न उजड़े।