jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट पूर्व मंत्री कमल पटेल ने युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता के लिए किया प्रोत्साहित, बोले- हरदा में उद्यो... हंडिया में जनपद सीईओ राजेश्वरी चौहान ने लिया सफाई और नाली निर्माण का जायजा - सचिव को दिए जल्द निराकर... हर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प : कमल पटेल नवजात शिशु को अस्पताल के पास फेंकने के केस में आया नया मोड़ सामने आई सच्चाई खरगोन में शादी की शॉपिंग से लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत देर रात मोबाइल चला रही थी पत्नी... पति ने गला घोंटकर की हत्या पटवारी के नाम शासकीय आबादी भूमि का पट्टा जारी होने पर उठे सवाल, कांग्रेस सेवादल ने मांगी जांच सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट जानिए आज प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा....?

मध्य प्रदेश में बीपी-शुगर के मरीजों की संख्या में तेज विस्फोट

खराब लाइफस्टाइल बना सबसे बड़ी वजह

विगत 3 वर्षों में कितने बढ़े मरीज…?

( कैलाश सेजकर )

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । मध्य प्रदेश में बीपी और शुगर के मरीजों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 2024-25 में डायबिटीज के 18.24 लाख मरीज चिह्नित थे, जो 2025-26 में बढ़कर 24.23 लाख हो गए। यानी सिर्फ एक साल में करीब 6 लाख नए मरीज सामने आए।

सबसे ज्यादा मरीज जबलपुर में 1.56 लाख, इंदौर में 1.27 लाख और छिंदवाड़ा में 98,895 दर्ज किए गए। बालाघाट में एक साल में 73.87% की सबसे तेज बढ़ोतरी हुई।

NFHS-5 (2019-21) से NFHS-6 (2023-24) की तुलना करें तो हाई ब्लड शुगर पुरुषों में 12.2% से बढ़कर 18.3% और महिलाओं में 9.8% से बढ़कर 14.5% हो गया। यानी करीब 50% की वृद्धि। वहीं, हाई बीपी की समस्या 15 साल से अधिक उम्र की 14.2% महिलाओं और 15.4% पुरुषों में पाई गई। अब हर 5वां शहरी पुरुष हाई ब्लड शुगर की चपेट में है।

लाइफस्टाइल और खान-पान क्यों है जिम्मेदार.?

- Install Android App -

डॉक्टरों के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण बदलती लाइफस्टाइल है। बैठकर काम करना, पैदल न चलना, व्यायाम न करना, देर रात तक मोबाइल-टीवी देखना, नींद पूरी न होना, तनाव, धूम्रपान और शराब का सेवन बीपी-शुगर को बढ़ा रहे हैं।

दूसरी बड़ी वजह गलत खान-पान है। जंक फूड, तला-भुना खाना, मीठे पेय, अधिक नमक, अधिक चीनी और मैदे का ज्यादा सेवन, समय पर खाना न खाना और ओवरईटिंग से वजन बढ़ रहा है। प्रदेश में अब 22.2% महिलाएं और 17.6% पुरुष ओवरवेट या मोटापे के शिकार हैं, जो बीपी-शुगर का सीधा कारण है।

क्या कहते हैं डॉक्टर.?

इंदौर के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. जुल्का के अनुसार, डायबिटीज की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, भूख बढ़ना, बिना कारण वजन घटना, थकान, धुंधला दिखना और घाव देर से भरना इसके सामान्य लक्षण हैं।

डॉक्टरों की सलाह है कि जिनके परिवार मेंडायबिटीज-बीपी का इतिहास है, जिनका वजन ज्यादा है या जिन्हें हाई बीपी है, वे नियमित रूप से ब्लड शुगर और बीपी की जांच कराएं। फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज और HbA1c जांच से पिछले 2-3 महीने का औसत शुगर पता चलता है।

बचाव कैसे करें…?

रोज 30-45 मिनट तेज पैदल चलें, योग-व्यायाम करें। खाने में हरी सब्जी, दाल, सलाद, मोटा अनाज बढ़ाएं। नमक, चीनी, तेल और जंक फूड कम करें। 7-8 घंटे की नींद लें, तनाव कम करें, धूम्रपान-शराब से दूर रहें। 30 साल की उम्र के बाद साल में कम से कम एक बार बीपी-शुगर की जांच जरूर कराएं।

समय पर जांच और सही जीवनशैली ही बीपी-शुगर से बचाव का सबसे अच्छा इलाज है। किसी भी लक्षण पर नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।