jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

MeToo पर सवाल पूछते ही भाग निकले संबित पात्रा

 मी टू मुहिम के तहत यौन उत्पीड़न में फंसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के मामले में विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। भाजपा की चुप्पी पर लगतार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मी टू के सावालो पर बचते नजर आए। यही नहीं मीडिया उनसे सवाल पूछती रही और वो गाड़ी मैं बैठकर निकल गए।

- Install Android App -

दरसअल बीजेपी महिला सशक्तिकरण के नाम पर यात्रा निकाल रही है जिसमें संबित पात्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे जब एमजे अकबर को लेकर सवाल किया गया तो वो वहां से चुपचाप आगे बढ़ने लगे। जब पत्रकार उनसे लगातार यह सवाल करता रहा तो वह नमस्ते बोलते हुए कार में बैठकर निकल गए। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा कि भाजपा नेता किस तरह मीडिया से बचते हुए भाग रहे हैं।

वहीं पात्रा की चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि दौड़ा दौड़ा भागा-भागा सा, अपने नेताओं के दुष्कर्मों को छुपाता सा!बता दें कि एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन के तहत अब तक 10 से ज्यादा महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। अकबर पर लगे आरोपों के बाद से विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।