वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमरीका में अवैध रूप से घुसने वालों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया जाएगा और फिर वापस उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा। ट्रंप की ओर से यह धमकी मध्य अमरीकी देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को दी गयी है। ट्रप ने चेतावनी दी है कि यदि इन देशों ने अपने यहां से अमरीका आ रहे प्रवासी समूह को नहीं रोका तो अमेरिका से मिलने वाली विदेशी सहायता बंद कर दी जाएगी।
राष्ट्रपति की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय दी गयी है जब खबरें आ रही हैं कि होंडुरास से करीब 1600 लोगों के एक समूह ने अमेरिका की ओर कूच किया है। करीब 1600 लोगों के इस समूह का गठन शनिवार को होंडुरास के सेन पेड्रो सूला शहर में हुआ था। सोमवार को यह समूह ग्वाटेमाला को पार कर गया। ग्वाटेमाला ने मंगलवार को इसके कुछ समन्वयकों को हिरासत में लिया था, हालांकि समूह के अन्य सदस्य नहीं रुके और ग्वाटेमाला को पार करके अमेरिका के लिए बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, जो कोई भी अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होगा, उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, हिरासत में लिया जायेगा और फिर उसे उसके देश वापस भेज दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमरीकी सरकार ने तीन देशों- होंडुरास, ग्वाटेमाला और अल सल्वाडोर को बता दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों को अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सारी मदद रोक दी जाएगी। ट्रंप ने दूसरे ट्वीट में कहा, हमने तीनों देशों को सूचित कर दिया है कि यदि उन्होंने अपने नागरिकों या फिर किसी अन्य को अपने सरहदों को पार करके अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की अनुमति दी तो सभी सहायता रोक दी जाएगी।अमरिका ने 2017 में ग्वाटेमाला को 24.8 करोड़ डॉलर, होंडुरास को 17.5 करोड़ डॉलर और अल सल्वाडोर को 11.5 करोड़ डॉलर की मदद दी थी।
ब्रेकिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ...
हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...
हरदा में निर्माण कार्य के दौरान चाली से गिरकर मिस्त्री की मौत, भोपाल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
जय ओंकार भिलाला समाज संगठन की नई जिला कार्यकारिणी गठित, मदनलाल ठेकेदार बने अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व...
टिमरनी पुलिस की कार्रवाई: भेड़-बकरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वाहन और नकदी ज...
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केन्द्रों पर आयोजित विशेष कैम्पों का एडीएम ने किया निरीक्षण
हंडिया : खेतों से नर्मदा तट तक… उन्नतशील किसान दिनेश लेगा ने धर्मपत्नी और बुआ जी संग चुनी भक्ति की र...
सोने के दाम गिरने पर बोले PM मोदी - लोगों ने मेरी बात मानी, पैसे बच गए
हरदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में 16 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल खोजा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
