jhankar
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

कांग्रेस प्रत्याशियोंं की जारी लिस्ट को लेकर सिंधिया ने दिया ये बड़ा बयान

ग्वालियर: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रत्याशी जारी लिस्ट को लेकर चुनाव अभियान समिति के प्रमुख एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है। यह बात जरूर है कि बुधवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी।
जिसमें केंद्रीय चुनाव समिति ने कुछ नामों पर चर्चा की थी। लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। समाचारों में जो लिस्ट जारी होने की बात कहीं जा रही है,वह उनकी जानकारी में नहीं है। उन्होंने कहा कि फाइनल लिस्ट आने में कम से कम एक सप्ताह लग सकता है त्यौहार के बाद एक बार फिर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें नामों को फाइनलाइज किया जाएगा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से ग्वालियर आए थे।