jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

सतना में तस्कर के लिए मुखबिरी करने वाले दो हेड कांस्टेबल सस्पेंड

सतना। कुख्यात और इनामी गांजा व शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के लिए पुलिस के खिलाफ मुखबिरी करने के आरोप में एसपी रियाज इकबाल ने उचेहरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अनिल त्रिपाठी और राकेश साकेत को निलंबित किया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शातिर अपराधी और कुख्यात तस्कर जस्सा को पकड़ने के लिए सतना पुलिस परेशान है। कई बार मुखबिरों ने सटीक सूचनाएं दी और पुलिस ने जाल भी बिछाया लेकिन हर बार जस्सा और उसके गुर्गे बच निकलते रहे थे। यह पुलिस के लिए जस्सा से भी बड़ी पहेली बन चुकी थी कि सब कुछ सही और सटीक होने के बावजूद जस्सा बच कैसे निकलता है।

- Install Android App -

संदेह तो हर वक्त गहराता था कि सूचनाएं लीक हो रही हैं और जस्सा का मुखबिर तंत्र पुलिस के मुखबिर तंत्र पर भारी पड़ रहा है लेकिन वो कौन हैं? यह पता लगाना भी मुश्किल था। निगरानी शुरू हुई और खाकी ने अपनों को भी संदेह की नजरों से देखना शुरू किया तो पता चला कि उचेहरा थाना के ये दोनों दो प्रधान आरक्षक पुलिस की नौकरी के लिए सरकार से तनख्वाह जरूर ले रहे थे लेकिन काम जस्सा के लिए कर रहे थे। पल-पल की खबर जस्सा तक पहुंचा रहे थे, पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी इनके जरिए तस्कर तक पहुंच रही थी। जिसका फायदा उठाते हुए वो पुलिस को ही छका रहा था।