jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

MP में चरम पर है क्राइम, घर में घुस कर की महिलाओं को हत्या

ग्वालियरः जिले के पंचशील नगर में घर में घुसकर दो महिलाओं की हत्या करने का मामला सामने आया है, यहां बहोड़ापुर गांव में गुरुवार की आधी रात को घर में घुसकर बुजुर्ग भाभी और ननद की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों के सिर फोड़ दिए, फिर बिस्तर सहित उठाकर घर के पास गहरी खदान में फेंक दिया। हत्यारों ने अलमारी को भी खंगाला। परिवार वालों को शक है कि, बदमाश जेवर और पैसा ले गए।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर में कस्तूरी और उनकी ननद विमला के शव शुक्रवार को मकान के पास ही स्थित खदान में डूबे मिले। कस्तूरी नगर-निगम में नौकरी करती थीं, उनके पति का निधन हो चुका है, वह घर में अकेली रहती थीं, इसलिए उनके घर के पास में ही रहने वाली उनकी ननद विमला रात में सोने के लिए कश्तूरी के घर आ जाती थी।
गुरुवार को घर के पास ही में माता का भंडारा था, दोनों रात को भंडारे से प्रसाद लेकर लौटी थीं, अगले दिन सुबह जब विमला घर नहीं पहुंचीं तो उसका बेटा नारायण मां को देखने गया। घर से विमला और कस्तूरी गायब थीं, अलमारी खुली और सामान बिखरा हुआ था। पलंग में खून लगा हुआ था, इसके बाद घर पहुंचकर नारायण ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर खोजबीन शुरू की, तब जाकर खदान से दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, घर का सामान सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए ही बिखराया गया है, इस बात का शक है कि, हत्यारे दोनों महिलाओं से परिचित थे, और उनका मकसद सिर्फ कस्तूरी को मारना ही था। पुलिस ने बताया कि विमला की साड़ी के पल्लू में बटुआ बंधा मिला है, जिसमें 900 रुपए थे। अगर हत्यारे लूटपात के इरादे से आए होते तो पैसे भी ले जाते, इससे यह बात तो तय है कि, हत्या कि वजह कुछ और ही है।
परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि, कस्तूरी का पड़ोस में दो लोगों से लोगों से विवाद चल रहा था, जिसमें एक ईनामी बदमाश है, वह सुबह से लापता है, इसलिए हत्या की सुई उसकी ओर जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।