जींद(विजेंद्र): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज जींद पहुंचेंगे। जहां मनोहर लाल जींद के गांव बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर अाज सीएम जींद में जन सहयोग रैली करके चुनावी बिगुल भी फूंकेंगे। माना जा रहा है कि संभावित उपचुनाव के मद्देनजर सीएम जींद को कुछ मनोहर सौगातों से भी नवाज सकते हैं। इसके अलावा जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला भी सीएम खट्टर रखेंगे।
बता दें कि सीएम शहीद मेजर संजीव लाठर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। 30 नंवबर 2016 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान एक हेलीकॉप्टर हादसे में बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी मेजर संजीव लाठर शहीद हो गए थे।इसके अलावा दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री जींद कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी की जन सहयोग रैली को भी संबोधित करेंगे।
सीएम अाज 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और एक परियोजना का उद्घटान करेंगे। गोहाना रोड से बाल भवन रोड को चौड़ा और मरम्मत के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं जींद में स्कीम नंबर 5 और 6 कि मरम्त के लिए 5 करोड़ 88 लाख रुपए, उचाना मंडी में शॉपिंग काम्प्लेक्स के लिए 4 करोड़ 63 लाख और नगरपालिका निर्माण के लिए 2 करोड़ 74 लाख रुपए देंगे। सिवाना मामल गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर को खोला जाएगा जिसके लिए 4 करोड़ 3 लाख रुपए और शामलो कला में हेल्थ सेंटर के लिए 4 करोड़ 36 लाख का प्रावधान किया है। इसके अलावा कई अन्य योजनाएं है जिनके लिए करोड़ों रुपए दिए जाएंगे।
ब्रेकिंग
हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,,
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश
आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल
धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान
कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त
अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
