jhankar
ब्रेकिंग
जानिए कैसा रहेगा आज मध्यप्रदेश का मौसम सऊदी अरब में हाई अलर्ट: रियाद एयरपोर्ट बंद, स्कूल ऑनलाइन, हूतियों की सभी एयरलाइंस को चेतावनी पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान, मोबाइल की लत से बिगड़ रही मानसिक सेहत - छात्रों को दिया जागरूकता संदे... रुंदलाय में आज विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 51 हजार हरदा-टिमरनी समेत MP के कई कांग्रेस दिग्गज दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात हरदा में महिलाओं ने नौ दिन मौन रहकर रखा अबोला व्रत, नर्मदा में जवारे विसर्जित कर मांगी पति की लंबी उ... आज नवरात्रि का दूसरा दिन बिजली शिकायतों का समाधान अब हेल्पलाइन 1912 पर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत करताना में नौ दिनों तक मौन रहकर की शिव-पार्वती की आराधना, लछौरा नर्मदा घाट पर किया जवारों का विसर्जन मक्का के खेत में सफाई के दौरान किसान को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

पत्रकारिता में हमें हर दिन परीक्षा देना है

के के यदुवंशी पत्रकार (9926670074) सिवनी मालवा-(खरी-खरी ) पत्रकार साथियों पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसमे हमें हर दिन हर खबर में सुधार करने की आवश्यकता रहती है पत्रकारिता का क्षेत्र कांटों से भरा है। हमें हर दिन परीक्षा देना है हमारे समाचार से समाज के किसी भी नागरिक को ठेस ना पहुंचे किसी का नुकसान ना हो लेकिन कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं शहर में पत्रकारिता के नाम पर कुछ पत्रकार खबरों को – – – बना रहे हैं। हर खबर में दो पहलू रहते है हमें वह पहलू देखना है जिसमें सच्चाई छुपी हो जिसमें समाज की भलाई जुड़ी हो कोई एक पक्ष को खुश करने के लिए हमें ऐसी खबर प्रकाशित नहीं करना चाहिए शहर में कई राजनीतिक सामाजिक संगठन है । जो अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिकायत कर रहे हैं और हमारा फायदा उठा रहे हैं । बगैर हमारी खबर के प्रकाशित से इनका ज्ञापन अधूरा है । पहले आरोपी फरियादी की बातें गहराई से सुनकर निर्णय लेना चाहिए ।उसके बाद ही खबर प्रकाशित करें बगैर सही जानकारी के कोई भी खबर ना छापे।