भाजपा और कांग्रेस दोनो के नेताओ में सुगबुगाहट
हरदा | मध्यप्रदेश में संगठन और आगामी रणनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है। हरदा जिले से भी कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ युवा कांग्रेस नेता राज पटेल गोयत सहित कई संगठन पदाधिकारी भी दिल्ली में मौजूद हैं।
दिल्ली में अहम बैठकें संभावित
सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता पिछले दो दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में संगठन सृजन, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और आगामी नगर निकाय-पंचायत चुनावों की रणनीति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होनी है।
हरदा जिले के दोनों विधायकों की भी AICC के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश प्रभारी से मुलाकात संभावित है। वे अपने क्षेत्र के संगठनात्मक मुद्दों और कार्यकर्ताओं की भावना से हाईकमान को अवगत कराएंगे।
फिलहाल कांग्रेस खेमे में दिल्ली दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

