jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

नवरात्रि में मंदिर के सामने लगे मिट्टी के ढेर लगे श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी 

कांग्रेस के नेता दीपक दीक्षित ने एसडीएम से हटाने की मांग 

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। शहर में चल रही नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं व्यास कॉलोनी स्थित आंदेश्वर महादेव मंदिर के सामने महीनों से लगे मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजय राय एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लिखित आवेदन देकर मिट्टी के ढेरों को हटवाने की मांग की है।पार्षद प्रतिनिधि ने अपने पत्र में बताया कि वर्तमान में नवरात्रि पर्व चल रहा है और मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु आ रहे हैं।

लेकिन मंदिर के मुख्य मार्ग पर ही मिट्टी के ढेर लगे होने से आवागमन बाधित हो रहा है और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त मिट्टी के ढेरों को हटाने के लिए रहवासियों द्वारा कई दिनों से बार-बार मांग की जा रही है।

उनके द्वारा स्वयं भी मौखिक रूप से संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया गया,कॉलोनी के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि को देखते हुए जनहित में शीघ्र संबंधित कर्मचारी को निर्देशित कर उक्त मिट्टी के ढेरों को हटवाया जाए, ताकि श्रद्धालु सुगमता से मंदिर में दर्शन कर सकें। एसडीएम विजय राय ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मिट्टी हटाने के निर्देश जारी किए गए।