jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

न्याय के लिए जनसुनवाई में रोया फरियादी

एसडीएम के सामने ,कहा – 10 लाख के मकान का 1 लाख मुआवजा देकर किया जा रहा पक्षपात, पट्टे पर गलत पता लिखने से किया बाहर

केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। एसडीम कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में उस समय माहौल भावुक हो गया जब वार्ड-06 शिवपुर रोड निवासी एक फरियादी अपने मकान का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर एसडीएम के सामने ही रोने लगा। पीड़ित ने एसडीएम विजय राय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित हेमराज कौशल पिता किशोरीलाल कौशल ने एसडीएम विजय राय को बताया कि वह वार्ड नं. 06 शिवपुर रोड का निवासी है। उसके सभी दस्तावेज राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी इसी पते के हैं। वर्तमान में शिवपुर रोड पर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जद में उसका 12×24 का आरसीसी मकान आ रहा है, जिसकीअनुमानित लागत 10 लाख रुपये है।

- Install Android App -

साहब से कहा कहा सबको लाखों मिला, मुझे सिर्फ 1 लाख का नोटिस

फरियादी ने बताया कि ब्रिज निर्माण में जिन-जिन लोगों के मकान आए हैं, उन्हें लाखों रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है, लेकिन उसे मात्र 01 लाख रुपये देने की सूचना दी गई है। उसके साथ पक्षपात किया जा रहा है।

हेमराज ने बताया कि जिस मकान में वह रह रहा है, उसका टेक्स, बिजली बिल और नल कनेक्शन का किराया वह नियमित रूप से जमा कर रहा है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी प्राप्त हुआ है, लेकिन उसके पट्टे पर गलत पता अंकित हो जाने से उसे मुआवजे से बाहर किया जा रहा है।

पीड़ित ने एसडीएम के सामने भावुक होते हुए कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होता तब तक उसका मकान न तोड़ा जाए। एसडीम विजय राय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह को जांच प्रस्तुत करने का कहा पीड़ित व्यक्ति से कहा कि तुम्हें न्याय दिलाया जाएगा।