jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल

हरदा : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे हरदा जिले में भक्ति का माहौल है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हुई है और 20 अक्टूबर विजयादशमी तक चलेगी। जिले की सभी 6 तहसीलों – हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली और रहटगांव में जगह-जगह माँ दुर्गा के अनेक रूपों में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

हरदा शहर में गरबे की थाप पर भक्ति और पर्यावरण संदेश

हरदा शहर के श्यामनगर सहित प्रमुख पंडालों में देर रात तक गरबा उत्सव चल रहा है। पारंपरिक परिधानों में बालिकाएं और महिलाएं गरबे की थाप पर माँ भवानी की आराधना कर रही हैं। कई समितियों ने इस बार भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया है। पंडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन, छप्पनभोग और कन्याभोज का आयोजन हो रहा है।

खिरकिया में दिख रहे हैं देश के प्रसिद्ध धाम

- Install Android App -

खिरकिया के मंडी गेट स्थित श्री दाना बाबा उत्सव समिति ने इस साल उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया है। समिति का यह 18वां वर्ष है। हर साल नई थीम पर पंडाल बनाना खिरकिया की पहचान बन गया है। पिछले साल केदारनाथ धाम की प्रतिकृति बनाई गई थी।

टिमरनी, हंडिया और सिराली में भी उत्साह चरम पर

टिमरनी और हंडिया तहसील में नर्मदा तट के गांवों में दुर्गा पंडालों के साथ-साथ देवी जागरण और कन्या पूजन के कार्यक्रम हो रहे हैं। सिराली क्षेत्र के आदिवासी अंचलों में भी माता रानी की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में पूजा-अर्चना और रात में गरबा मंडलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

नवरात्रि का पर्व विशेष

पंचांग के अनुसार 11 अक्टूबर को घटस्थापना और माँ शैलपुत्री पूजा से पर्व शुरू हुआ। आज 14 अक्टूबर को चतुर्थी पर माँ कूष्मांडा की पूजा हो रही है। 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी एक साथ मनाई जाएगी और 20 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन व दशहरा मनाया जाएगा।