jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान – कृषि विभाग

हरदा : जिले में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता एवं वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक सलाह दी गई है।

सहायक संचालक कृषि ने बताया कि जिले में डीएपी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रबी सीजन में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

- Install Android App -

उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि यदि कहीं डीएपी की उपलब्धता में विलंब हो तो किसान भाई डीएपी के विकल्प के रूप में *12:32:16, 20:20:0:13 अथवा सिंगल सुपर फास्फेट (SSP)* का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा *एक बोरी टीएसपी (TSP) के साथ 20 किलो यूरिया* का कॉम्बिनेशन भी डीएपी के समान पोषक तत्व प्रदान करता है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करें। उर्वरक की गुणवत्ता एवं फसल उत्पादन पर इन विकल्पों का समान प्रभाव रहेगा।