हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार नेटवर्क इंजीनियर सागर शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आईटीआई कॉलेज रहटगांव के प्राचार्य सहित कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है।

