हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की।
जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के खेड़ीपुरा, हरदा खुर्द, लाल स्कूल, ग्राम छीपानेर, भवरास नहर के पास दबिश दी।
दबिश के दौरान 10 पाव देशी मदिरा प्लेन, 2.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 520 ग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 53440 रूपये है।

