हरदा : विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिए बुधवार को तहसील परिसर हरदा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विवेक सिंह ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची व आधार कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अमले द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर में समुदाय के लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शासन की स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। सहायक संचालक सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

