jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली

हरदा ।जिले में लोड शेडिंग के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर नवरात्रि पर्व पर गांव-गांव में माँ दुर्गा के पंडाल सजे हैं, वहीं दूसरी ओर रात में घंटों बिजली गुल होने से धार्मिक आयोजन फीके पड़ रहे हैं।

कमताड़ा में टॉर्च और वाहनों की रोशनी में हो रही पूजा

कमताड़ा सहित कई गांवों में शाम होते ही बिजली गायब हो जाती है। पंडालों में अचानक अंधेरा छाने से गरबा और आरती बीच में रोकनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं को दीये, मोबाइल की टॉर्च और चार पहिया वाहनों की हेडलाइट की रोशनी में पूजा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आयोजकों का कहना है कि अंधेरे में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

करताना-नौसर में सीटी जलने से 5 घंटे बिजली बंद

- Install Android App -

इसी बीच मंगलवार को करताना-नौसर क्षेत्र में बड़ी खराबी आ गई। सब-स्टेशन की 11 केवी लाइन की सीटी जलने से घरेलू और कृषि फीडर पूरी तरह बंद हो गए। सुबह 10 बजे से दोपहर पौने तीन बजे तक करीब 5 घंटे बिजली ठप रही। इससे वेल्डिंग सहित बिजली से चलने वाली सभी दुकानों का काम बंद हो गया और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

सूचना मिलने पर विद्युत वितरण कंपनी की टीम जिला मुख्यालय से मौके पर पहुंची और जली हुई सीटी की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की।

ग्रामीणों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली जाने से मच्छरों के कारण नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए लोड शेडिंग के नाम पर हो रही कटौती को तुरंत बंद करने की मांग की है।

विभाग के डीपीएम संजय यादव के अनुसार वर्तमान में बिजली की डिमांड बढ़ने के कारण लोड शेडिंग की जा रही है।