jhankar
ब्रेकिंग
जानिए कैसा रहेगा आज मध्यप्रदेश का मौसम सऊदी अरब में हाई अलर्ट: रियाद एयरपोर्ट बंद, स्कूल ऑनलाइन, हूतियों की सभी एयरलाइंस को चेतावनी पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान, मोबाइल की लत से बिगड़ रही मानसिक सेहत - छात्रों को दिया जागरूकता संदे... रुंदलाय में आज विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार 51 हजार हरदा-टिमरनी समेत MP के कई कांग्रेस दिग्गज दिल्ली रवाना, हाईकमान से करेंगे मुलाकात हरदा में महिलाओं ने नौ दिन मौन रहकर रखा अबोला व्रत, नर्मदा में जवारे विसर्जित कर मांगी पति की लंबी उ... आज नवरात्रि का दूसरा दिन बिजली शिकायतों का समाधान अब हेल्पलाइन 1912 पर, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत करताना में नौ दिनों तक मौन रहकर की शिव-पार्वती की आराधना, लछौरा नर्मदा घाट पर किया जवारों का विसर्जन मक्का के खेत में सफाई के दौरान किसान को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

हरदा में आदिवासियों की जमीन से निरस्त होंगे बाहरी लोगों के पट्टे

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने आदिवासियों से मुलाकात के बाद जारी किए निर्देश

- Install Android App -

हरदा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने हरदा में आदिवासियों की जमीन पर आवंटित किए गए पट्टों को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। इन जमीनों पर कब्जा आदिवासियों का ही है लेकिन पट्टे किसी और के नाम होने से उन्हें राजस्व संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हरदा जिले के आदिवासियों ने कृषि मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इन आदिवासियों का तीन पीढ़ियों से जिस जमीन पर कब्जा है उनके पट्टे चालीस साल पहले किसी और के नाम पर आवंटित कर दिए गए। चार-चार, पांच – पांच एकड़ रकबे के करीब 11 पट्टे आसपास के गांवों के लोगों को दे दिए गए। इन चालीस सालों में कोई भी पट्टाधारी जमीन पर कब्जा लेने नहीं पहुंचा, वर्तमान में भी जमीनों पर कब्जा आदिवासियों का ही है लेकिन पट्टे किसी और के नाम होने के कारण उन्हें राजस्व मामलों में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम सभा ने जमीन पर तीन पीढ़ियों से आदिवासियों का कब्जा प्रमाणित करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिला प्रशासन को तत्काल बाहरी लोगों के नाम जारी पट्टे निरस्त कर कब्जाधारी आदिवासियों के नाम पट्टा जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।