jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

BJP के अभियान पर विवाद, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके चलते सभी पार्टियां नये-नये अभियान चलाकर जनता का समर्थन पाने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच भाजपा का अभियान ‘भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश’ शुरू होते ही विवादों में घिर गया है। कांग्रेस ने अभियान को आचार संहिता का उल्लंघन बताकर चुनाव आयोग में शिकायत की है, शिकायत पर कार्रवाई न होने पर कांग्रेस ने कोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है।

- Install Android App -

बता दें कि, बीजेपी ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश में रथों को रवाना किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, रथों पर ‘आईडिया में है दम’, ‘पूरा करेंगे हम’ और ‘भविष्य का संदेश’, ‘समृद्ध मध्यप्रदेश’, ‘भाजपा का लक्ष्य, पांच सालों में समृद्ध बनाना’ लिखा हुआ है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए ‘हमें अपने आईडिया भेजो’ जैसे नारों को प्रचारित किया गया है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करता है। कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत कर बीजेपी के सभी रथों को जब्त कराने की मांग की है।

वहीं भाजपा ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया है, बीजेपी सांसद आलोक संजर ने कहा है कि, कांग्रेस को सिर्फ बात का बतंगड़ बनाना आता है। यह पार्टी जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। कांग्रेस के नेता कमरों से बाहर नहीं आ रहे हैं।