ब्रेकिंग
मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की... Big breaking news: टिमरनी: नायब तहसीलदार पटवारी को धमकी देकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन छुड़ाकर... हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस...

लंदन में PoK के लोगों ने मनाया ब्लैक डे, पाक के खिलाफ किया प्रदर्शन

लंदनः लंदन में पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के लोगों ने  ब्लैक डे मनाया व पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर पाक के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से PoK और गिलगिट बाल्टिस्तान छोड़न की मांग की। लोगों ने पाकिस्तान सेना के विरोध में नारे भी लगाए। बता दें कि पाकिस्तान ने 1947 में इस क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
जम्मू कश्मीर नेशनल अवामी पार्टी के अध्यक्ष सजद राजा ने कहा कि वे 1947 को जम्मू-कश्मीर  पर हुए पाकिस्तानी हमले के विरोध में यहां एकत्रित हुए हैं।  सजद ने कहा वे दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि इस तरह की गतिविधि और क्रूरता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे पाक के जुल्मों से डर कर  कभी हार नहीं मानेंगे और जम्मू राज्य में पाकिस्तानी कब्जे के खिलाफ  संघर्ष  जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान की साजिश  के परिणामस्वरूप कश्मीर में भारतीय हस्तक्षेप हुआ। इसके परिणामस्वरूप कश्मीर, भारत और पाकिस्तान के बीच बंट गया था। इस विभाजन का मूल कारण 22 अक्तूबर है, जो इस्लाम और भाईचारे के नाम पर किया गया था।