jhankar
ब्रेकिंग
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 10 बुलेट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए परंपरा का साक्षी बना बांद्राभान मेला, कल कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

PM मोदी की बड़ी उप​लब्धि, एक और ग्लोबल पुरस्कार से होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। वह सोल पीस प्राइज पाने वाले 14वें व्यक्ति होंगे। यह सम्मान उन्हे विश्व शांति में और अपनी विशिष्ट आर्थिक नीतियों से वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिए दिया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आज यहां ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनकी विशिष्ट आर्थिक नीतियों ‘मोदीनॉमिक्स’ के जरिए वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि, विश्व शांति, मानव विकास में सुधार और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित सोल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।  सोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक प्रतिष्ठान ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में यह घोषणा की।
प्रतिष्ठान ने अमीरों और गरीबों के बीच सामाजिक और आर्थिक खाई को कम करने के लिए ‘मोदीनॉमिक्स’ की प्रशंसा की है। मोदी को इस पुरस्कार के तहत एक अवॉर्ड, पट्टिका के साथ 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.46 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। पीएम मोदी दुनिया के इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली 14वीं हस्ती हैं। यह पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और बान की-मून भी शामिल हैं।
इस प्रतिष्ठान ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों तथा वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति के लिए किये गये कूटनीतिक प्रयासों विशेष रूप से एक्ट ईस्ट नीति की भी सराहना की है। इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब मोदी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार ‘चैम्पियन ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने स्वयं नयी दिल्ली आकर मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।