jhankar
ब्रेकिंग
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

घूसकांड: CBI में हुआ बड़ा फेरबदल, अस्थाना के खिलाफ नई टीम करेगी जांच

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के टॉप अधिकारियों निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजने के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वहीं पदभार संभालते ही नागेश्वर एक्शन मोड में आ गए और उन्होंने राकेश अस्थाना पर लगे आरोपों की जांच कर रही टीम के सभी सदस्यों का तत्काल ट्रांसफर कर दिया। अब अस्थाना पर लगे आरोपों की जांच नई गठित टीम करेगी। सतीश डागर, वी मुरुगुशन और तरुण गोबा अस्थाना पर लगे आरोपों की जांच करेंगे। अस्थाना केस की जांच कर रहे डिप्टी एसपी अजय बस्सी का पोर्ट ब्लेयर में ट्रांसफर किया गया जबकि एडिशनल एसपी एसएस गुम का जबलपुर में तबादला किया गया है।
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला

- Install Android App -

  1. मनीष सिन्हा AC III के DIG
  2. ज्वाइंट डायरेक्टर अरुण शर्मा को जेडी पॉलिसी और जेडी एंटी करप्शन हेडक्वार्टर से हटाया गया
  3. तरुण गोबा DIG & HoB, ACB चंडीगढ़ से दिल्ली में तबादला
  4. जसबीर सिंह DIG/HoB, SC-I
  5. अनीष प्रसाद DIG/SU-I
  6. के.आर चौरसि DIG/HoB, EO-I
  7. राम गोपाल HoB, SCB
  8. सतीश डागर, SP, EO-Ill
  9. साई मनोहर HoZ/JD
  10. वी मुरुगुशन HoZ/ACIl
  11. अमित कुमार DIG/HoB, EO-Ill

ये है मामला
सीबीआई ने 15 अक्तूबर को राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। अस्थाना पर आरोप है कि व्यापारी सतीश सना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक बिचौलिये के माध्यम से उन्हें पांच करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। अस्थाना ने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की है जिनमें भगोड़े व्यापारी विजय माल्या के बैंक ऋण का घोटाला और अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला शामिल है।