jhankar
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया 25 से 27 नवंबर तक जिले में आयोजित होंगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक बैंक शाखाओं की सुरक्षा जांचने पहुंची कोतवाली पुलिस, CCTV और अलार्म सिस्टम का लिया जायजा

गुजरात में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प, छह लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पैदा हुये एक विवाद के चलते हुई हिंसक झड़प में छह लोगों की मौत हो गई। कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक एम एस भारदा ने कहा कि छसरा गांव में कुछ समय पहले सरपंच का चुनाव हुआ था, जिसे लेकर मंगलवार की देर रात दो समुदायों के सदस्यों के बीच कहा-सुनी हो गई।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि इस चुनाव में एक महिला प्रत्याशी की जीत हुई थी। चुनाव में हार जाने के बाद एक समुदाय के कुछ सदस्यों ने दूसरे समुदाय के खिलाफ विवाद खड़ा कर दिया। उस मुद्दे को लेकर झगड़ा बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अधिकारी के अनुसार झड़प में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि स्थिति पर काबू पाने के लिए गांव में पुलिस अधिकारियों की एक टीम को तैनात किया गया है। घटना को लेकर दोनों समुदायों के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।