jhankar
ब्रेकिंग
हरिहर मिलन का पर्व: हंडिया के नर्मदा घाटों पर जगमगाए आस्था के दीप, श्रद्धालुओं का दीपदान जारी,,,, कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

सिराली : अटल सरोवर जलाशय से नहरों में छोड़ा पानी

तरुण गौर सवांददाता हरदा/ पीपल्या, जलसंसाधन विभाग द्वारा आमाखाल में सुकनी नदी पर साढे पंद्रह करोड़ की लागत से बनाए गए अटल सरोवर जलाशय से बुधवार को नहरों में पानी छोड़ दिया गया । आमाखाल नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर द्वारा डेम पर पहुँचकर नहर का पूजन कर गेट खोला गया । नहरों में पानी छोड़ने के बाद किसानों ने सिंचाई भी प्रारम्भ कर दी । नहरों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए । इस अवसर पर नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर के साथ किसान विष्णु गौर, दिनेश गौर, रामदास गुर्जर, आमाखाल डेम का चौकीदार अमरदास उपस्थित थे ।

चार गॉवों की 830 हेक्टेयर जमीन होती है सिंचित :

- Install Android App -

आमाखाल के अटल सरोवर जलाशय के नहर संस्था अध्यक्ष लवकुश गौर ने बताया कि डेम से मुख्य दो शाखाएँ निकली हुई है । पहली शाखा से आमाखाल एवं महेंद्रगॉव की जमीन सिंचित होती है । वहीं दूसरी शाखा से गोमगॉव, रामपुरी एवं काशीपुरा के खेतों में सिंचाई होती है । अटल सरोवर से निकली नहरों से लगभग 830 हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है ।

डेम का ओवरफ्लो हुआ बंद, सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी :

क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण अटल सरोवर जलाशय का ओवरफ्लों बंद हो चुका है । हालाकि बारिश में डेम का लेबल 329.80 फुल लेवल टैंक भर चुका था । लेकिन सहायक नदियों में पानी कम होने से डेम का ओवरफ्लो बंद हो चुका है । अटल सरोवर जलाशय आमाखाल के सहायक यंत्री के के गुर्जर ने बताया कि डेम में पानी का स्तर पूर्ण रूप से है । किसानों को पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा ।