jhankar
ब्रेकिंग
गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,, आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ

CBI विवाद: आलोक वर्मा की जासूसी, घर के बाहर से पकड़े गए 4 संदिग्धों से मिले IB के कार्ड

नई दिल्लीः  सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर हंगामा करते हुए चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्मा के सुरक्षाकर्मियों ने चारों संदिग्धों को पकड़ कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों के पास से IB (Intelligence Bureau) के कार्ड मौजूद थे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वर्मा के सुरक्षा गार्ड के मुताबिक, ये लोग सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर के घर के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधियां कर रहे थे।

- Install Android App -

शक होने पर सुरक्षागार्ड उन्हें पकड़कर घर के अंदर ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। चारों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं और साथ में IB के जो कार्ड मिले हैं, उन पर इनके पोस्ट के बारे में भी जानकारी है। बताया जा रहा है कि ये चारों देर रात को ही वर्मा के घर के बाहर पहुंच गए थे।
बता दें कि मंगलवार देर रात को आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया और उनकी जगह पर नागेश्वर राव को अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। दरअसल, वर्मा और अस्थाना के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें केंद्र ने दखलन्दाजी करते हुए दोनों से उनके अधिकार छीन कर उन्हेें छुट्टी पर भेज दिया।