खरगौन: प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के गोगांव थाने क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। कार में इंजीनियर चंद्र किशोर दीवान समेत चार लोग बैठे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दिये जाने पर गोताखोरों को बुलाया गया और, कार को नहर से निकाला गया, जिसमें सवार सभी लोगों को तत्काल खरगोन के जिला अस्पताल रवाना किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया
पुलिस के अनुसार बुधवार को खरगोन-सनावद मार्ग पर कुंडिया गांव के समीप यह दर्दनाक हादसा हुआ। जहां एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर इंदिरा सागर नहर में गिर गई। मृतकों की पहचान उपयंत्री चंद्र किशोर दीवान, उनकी पत्नी प्रमिला तथा दो बेटियां कृष्णा और देवीना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीवान का परिवार खरगोन के गंगा नगर में रहता था तथा, वह अपने गांव वैजापुर शरद पूर्णिमा का त्यौहार मनाने जा रहा था। दीवान नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में उप यंत्री थे।
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई कब? निरीक्षण और पंचनामा के बाद भी सरकारी जमीन पर कब्जे बरकरार,,,,,
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश
आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल
धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान
कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ
जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त
अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
