नई दिल्लीः भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आयकर विभाग ने लोगों को माल्या की कंपनी के शेयर नहीं खरीदने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल-II 30 अक्बूटर को ई-ऑक्शन के जरिए यूनाइटेड रेसिंग एंड ब्लडस्टॉक ब्रीडर्स लिमिटेड (यूआरबीबीएल) के 41 लाख शेयर बेच रही है।
30 अक्टूबर को होगी शेयरों की बिक्री
विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति ऐसे शेयरों की खरीद करेगा, वह अपने जोखिम पर करेगा। विभाग ने यह भी कहा कि इन शेयरों की बिक्री व्यर्थ है। शेयरों की बिक्री 30 अक्टूबर को होनी है। अधिसूचना में कहा गया है, ‘24.52 करोड़ रुपए के रिजर्व प्राइस पर सभी शेयरों की एकमुश्त बिक्री होगी।’ इसका मतलब है कि 41.52 लाख शेयरों में प्रति शेयर की कीमत 59.07 रुपए होगी।
माल्या पर 9 हजार करोड़ का बकाया
माल्या पर बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। लोन नहीं चुकाने पर मार्च 2016 में वह लंदन भाग गया। उसके खिलाफ यूके की अदालत में भी वसूली और प्रत्यर्पण का केस चल रहा है।
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में आज सोना-चांदी के ताजा भाव
इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे फिर सजी मंडी, निगम टीम के सामने नारेबाजी और विरोध
दुकानदार के सामने से 5 लाख का कैश बैग लेकर भागा बदमाश, बाजार में हड़कंप
दिल्ली के कैफे में सहकर्मी युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार
मध्य प्रदेश की प्रमुख अनाज मंडियों के भाव, सोयाबीन में तेजी, गेहूं स्थिर
जानिए आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है
गुरु नानक जयंती पर हरदा में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों का भव्य समापन
हरदा में शिवसेना की धमाकेदार एंट्री, राहुल दरबार बने जिलाध्यक्ष
बैतूल सहित हरदा जिले के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात
हरदा पुलिस में बड़ा फेरबदल: टीआई मुकेश गौड़ लाइन अटैच, विनोद कुमार नागर को टिमरनी थाने की कमान
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |

