jhankar
ब्रेकिंग
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

सांवेर के हर घर में कमल नाथ की चिट्ठी पहुंचाने की तैयारी

मकडाई समाचार इंदौर। उपचुनाव के दौर में सांवेर के मतदाताओं से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सीधा संवाद करेंगे। सांवेर के हर घर में कमल नाथ की चिट्ठी पहुंचाने की तैयारी हो रही है। शहर से जुड़े कांग्रेस नेताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को यह सुझाव दिया है। प्रारंभिक तौर पर इस पर सहमति भी बन गई है। तय किया गया है कि व्यक्तिगत तौर पर हर परिवार के मुखिया के पास चिट्ठी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री की बात पहुंचे।

उपचुनाव का बिगुल बजने के बाद से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तीन-चार बार इंदौर और सांवेर क्षेत्र में आ चुके हैं। जीत के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है तो कांग्रेस ने भी तैयारी तेज कर दी है। 13 सितंबर को सांवेर में कमल नाथ की सभा हुई थी। कमल नाथ ने सभा में अपनी सरकार के काम गिनाते हुए लोगों से सवाल पूछ लिया था कि मेरा कसूर क्या था? बात करने का नाथ का अंदाज कांग्रेसियों को भी काफी पसंद आया। सुनने वालों की तालियों के बाद अब इसी अंदाज में क्षेत्र के एक-एक मतदाता से संवाद करने की योजना बनाई गई है।

- Install Android App -

बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय चौरड़िया ने भोपाल पहुंचकर नाथ के सामने चिटठी के रूप में मतदाताओं तक व्यक्तिगत संदेश भेजने का सुझाव दिया। प्रारंभिक तौर पर इस पर सहमति बन गई है। तय किया गया है कि प्रचार के पर्चे के रूप में नहीं बल्कि व्यक्तिगत संबोधन के साथ लिफाफे में बंद चिट्ठी हर घर में पहुंचे। कांग्रेस संवाद के जरिए शिवराज-सिलावट को सरकार गिराने का दोषी करार देते हुए कमल नाथ को पीड़ित के तौर पर पेश करने की भूमिका बना रही है।

उम्मीद है चुनाव में चिट्ठी से हुई अपील कांग्रेस के काम आ सकेगी। मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौरड़िया ने टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष तो प्रदेश के हर नागरिक से सीधा संवाद पहले से कर रहे हैं। जब जरूरत होगी तो वे सांवेर के लोगों से बात करने भी आएंगे।