jhankar
ब्रेकिंग
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

T20 विश्व कप में दबाव का बखूबी सामना करेगी भारतीय टीम: रमेश पोवार

मुंबई: अगले महीने टी20 विश्व कप में भाग लेने जा रही भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पोवार ने कहा कि उनकी टीम दबाव का सामना करने के लिए हर तरह से तैयार है। मुंबई और भारत के पूर्व आफ स्पिनर ने रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमने उन्हें पावरप्ले और लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में आजमाया । अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ी किसी से डरते नहीं है । वे दबाव के आगे घुटने नहीं टेकेंगे।’
भारत को पिछले साल आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने हराया था।  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम नौ नवंबर को गयाना में न्यूजीलैंड से पहला मैच खेलेगी । भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान, आयरलैंड और आस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है ।

- Install Android App -

हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने आॅस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अच्छी तैयारी की है और कई खिलाडिय़ों को परखा गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार खिलाड़ी पिछले साल की गलतियां नहीं दोहराएंगे। उन्होंने कहा ,‘इससे पहले कुछ ही खिलाडिय़ों ने फाइनल खेला था । मुझे उम्मीद है कि हम पिछली गलतियों को नहीं दोहराएंगे। हमने कई चीजें की है और हर किसी को मौका दिया है। टीम अब बेहतर है और युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ।’

टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रौद्रिगेज, वेदा कृष्णामूॢत, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार और अरूंधति रेड्डी ।