jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर में आठ की मौत, 39 घायल

मकड़ाई समाचार उत्तर प्रदेश। पीलीभीत में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। रोडवेज बस और बोलेरो की इस टक्कर में 40 लोग घायल भी हुए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

पूरनपुर-खुटार हाईवे पर तड़के तीन बजे गांव बुझिया के पास रोडवेज बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस की छत अलग हो गई, जबकि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। यह बस लखनऊ से पूरनपुर आ रही थी।

- Install Android App -

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश और कई थानों का पुलिस बल रात को ही मौके पर पहुंच गया था और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सेरहामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में बाबादीन (बंजारिया नानापारा बहराइच), कलावती पत्नी मोहन बहादुर (लखनऊ), मोहन बहादुर (महानगर लखनऊ), दीपा विश्वास पत्नी ललित विश्वास (विजयनगर, लखनऊ) शामिल हैं। अभी तीन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पीलीभीत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लखनऊ के गोमती नगर निवासी श्याम का निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों के उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।