jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

कंप्यूटर बाबा के आश्रम पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर, बाबा समेत 6 गिरफ्तार

संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार इंदौर/महू। इंदौर में कम्प्यूटर बाबा के आश्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। कुछ जगहों पर भी कब्जा किये जाने की जानकारी भी आई सामने। गोम्टगिरी स्थित आश्रम पर अतिक्रमण की कार्रवाई करने पहुंचा नगर निगम का काफिला, कई एकड़ गौशाला की जमीन पर कब्जा किया है। कंप्यूटर बाबा ने खबर है कि दो महीने पहले ही दिया था नोटिस। विवाद की आशंका को देखते हुए वहां से कुछ लोगों को सुबह ही किया गिरफ्तार।

- Install Android App -

यह है मामला
ग्राम जमूडी हपसी तहसील हातोद के अंतरगत श्री नामदेव दास त्यागी कंप्यूटर बाबा द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर छह सौ दस बटे एक और छह सौ दस बटे दो में दो एकड़ भूमि पर अनअधिकृत रूप से क़ब्ज़ा प्रमाणित पाया गया था। मौक़े पर मौजूद SDM हातोद शाश्वत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में राजस्व प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध दो हज़ार रुपये का अर्थदंड आरोपित करते हुए शासकीय भूमि के अनाधिकृत क़ब्ज़े से बेदख़ल किए जाने का आदेश पारीत किया गया था। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आज यह कार्यवाही की गई है। और अतिक्रमण करता को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।