Bharat Bandh : किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। यूं तो भारत बंद सुबह 11 बजे से शुरू होना है, लेकिन विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। रेल रोकी गई है और सकड़ों पर जाम लगाकर नारेबाजी की गई है। इस तरह अब तक बंद को लेकर किसानों से ज्यादा उत्साह राजनीतिक दलों में नजर आ रहा है। देश के अलग अलग हिस्सों से फोटो और वीडियो भी आने लगे हैं। महाराष्ट्र के साथ ही आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुबह से प्रदर्शन शुरू हो गया है। देखिए फोटो वीडियो
पश्चिम बंगाल: वामपंथी राजनीतिक दलों ने कोलकाता के जादाबपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया और एक ट्रेन को रोक दिया।
झारखंड में बंद को मिला समर्थन, सड़कों पर नारेबाजी
महाराष्ट्र: पुणे APMC का बाजार खुला
पुणे में बाजार खुले हैं। एक स्थानीय व्यापारी सचिन पयगुडे कहते हैं,हम किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। लेकिन हमने आज बाजार खुला रखा है, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाली फसलों को स्टोर किया जा सके, वरना फसल सड़ जाएंगी। कल ही इसे बेचा जाएगा।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में वाम दलों का प्रदर्शन
महाराष्ट्र में स्वाभिमानी संगठन ने रेल रोकी