मकड़ाई समाचार हरदा/जिनवानिया। जी हां हम बात कर रहे है हरदा जिले के जिनवानिया गॉव के एक किसान के बेटे है। और सिराली में जिनका एक छोटा सा फ़ोटो स्टूडियो है। नाम राजा गुर्जर
यह सख्स बहुत ही साधारण मध्यवर्गीय परिवार से है। लेकिन दिल अमीरों से ज्यादा बड़ा रखते है। जीवन मे आने वाले हर एक तीज त्योहार यह गरीब लोगों के बीच मे जाकर मनाते है। चाहे वो दीपावली होली, राखी, या फिर मकर संक्रांति या फिर उनके बच्चो का जन्मदिन हो । यह परिवार स्वयं का यह खुशी का महत्वपूर्ण दिन खुशी का पल होटलों में पार्टी नही बल्कि गरीबो के बीच जाकर अपनी खुशी गरीबो के बीच बाटते है। ओर मनाते है। यह परिवार पूरे वर्ष गरीबो को वस्त्र दान अनाज, ऊनी वस्त्र कंबल साड़िया बांटते हुए आपको मिलेगा। आज शुक्रवार को भी इस परिवार ने वनांचल में जाकर ठंडी से बचने आदिवासियों भाइयो को ऊनी वस्त्र वितरण किया।
वह भी दोनो पति-पत्नी स्वयं वनांचल में जाकर जरूरतमंद लोगो की हमेशा करते है मदद
कोरोना काल मे भी गॉव गॉव जाकर राजा भाई फोटोग्राफर ने गरीब परिवारों को राशन किट वितरण किया। आज नववर्ष पर भी इन्होंने गरीब आदिवासियों के बीच जाकर जन्मदिन ओर नववर्ष मनाया। ओर बड़े बुजुर्गों से आशिर्वाद लिया । इस परिवार का गरीब आदिवासियों के प्रति अटूट प्रेम किसी से छुपा नही है। पूरा क्षेत्र के लोग इनके नेक काम की सराहना करते है।
मकड़ाई समाचार टीम भी आपको धन्यवाद देता है साथ ही और लोगो से भी अपील करता है। कि जरूरतमंदों की हमेशा मदद करे।