मकड़ाई समाचार लखनऊ/कानपुर। कानपुर पुलिस को सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।नौबस्ता, रायपुरवा और गोविंदनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जिसमें चार सट्टेबाज पकड़े गए। इनके पास से पुलिस ने दो करोड़ सात लाख रुपये की मोटी रकम बरामद की है। गिरोह की धरपकड़ के बारे में दिल्ली और आगरा पुलिस को कानपुर पुलिस ने अपनी रिपोर्ट भेजी है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी (पश्चिम) डॉक्टर अनिल कुमार व एसपी (साउथ) दीपक कुमार ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने सट्टेबाजी में लगे ओ ब्लॉक, यशोदा नगर से अनिल गुप्ता उर्फ अनीश, और विनय मिश्रा को एवं गोविंद नगर पुलिस ने नटराज के पीछे से सौरभ अरोड़ा और रायपुरवा पुलिस ने विनय कुमार गुप्ता और विक्की को अफीम कोठी के पास से गिरफ्तार किया।सबसे ज्यादा रकम विनय कुमार गुप्ता के पास मिली, इसके पास से पुलिस ने एक करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की। नौबस्ता पुलिस ने 6 लाख 52 हजार और गोविंद नगर पुलिस ने 10 लाख छह हजार की बरामदगी की।
एसपी (पश्चिम) के अनुसार शहर में सट्टेबाजी का तंत्र दिल्ली के किसी कपूर नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है। कपूर ने आगरा के विक्की और अंकुश को अपना को-एजेंट बनाया और इन दोनों ने कानपुर में सट्टेबाजी के लिए आईडी भेजी। यह गिरोह क्रिकेट के अलावा अन्य मामलों में भी सट्टेबाजी का पैसा लगाता है। इनके पास से मिले मोबाइल और डायरी के सबूतों से पता चलता है कि एक दिन में इन्होंने लाखों रुपये का ट्रांजैक्शन किया। एसपी (साउथ) के अनुसार आगरा के दोनों आरोपी फरार हैं, इनकी गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है।आगरा और दिल्ली पुलिस को भी कानपुर पुलिस ने इस गिरोह के बारे में रिपोर्ट भेजी है।
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज
पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण
सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह
आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि
हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल...
विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्...
हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में...
भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
