jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

पुलिया से टकराई कार , ग्राम पंचायत सचिव की मौत, मां व बेटा घायल

मकड़ाई समाचार रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बरबरोदा के समीप कर पुलिया से टकरा गई। इससे उसमे सवार उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील की ग्राम पंचायत विरियाखेड़ी के सचिव 35 वर्षीय महेश पाटीदार पुत्र भरतलाल पाटीदार निवासी ग्राम घिनोदा ( खाचरोद) की मौत हो गई। वही उनकी मां 55 वर्षीय सज्जनबाई और 6 वर्षीय बेटा रिधव घायल हो गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Install Android App -

नईदुनिया को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव महेश पाटीदार मां व बेटे के साथ बुधवार सुबह ग्राम घिनोदा से रतलाम जिले के ग्राम घोसवास में किसी रिश्तेदार के यहां पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम बरबोदना के पास भेड़े लेकर चल रहे चरवाह के पास कार पहुंचने पर चरवाह की लगा कि कार उसपर आ रही है। वह हाथ मे ली बड़ी लाठी लिए बचने के लिए पीछे पलटा, लाठी भी साथ में घूमी तो कार चालक महेश को लगा कि लाठी उसकी तरफ आ रही है।

महेश ने कार मोड़ने का प्रयास किया तो सन्तुलन बिगड़ने से कार पुलिया से टकरा कर नीचे उतर गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और महेश, उनकी मां व बेटा घायल हो गए। महेश को सुबह 11.15 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परीक्षण कर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया । कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ व पाटीदार समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौप दिया।