मकड़ाई समाचार खिरकिया। वार्ड क्रमांक 10 में छोटे भाई विशाल से झगड़ा होने के बाद बुधवार को दोपहर में 12 वर्षीय बड़े भाई विवेक पिता मुकेश राठौर शिक्षक बड़गांव वाले ने फांसी लगा ली। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो मां ने शोर मचाया। पीछे के दरवाजे से घुसकर पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना छीपाबड़ टीआई ज्ञानू जयसवाल मौके पर पहुंची है। टीआई जयसवाल ने बताया कि छोटे भाई विशाल से मृतक विवेक का खेल खेल में झगड़ा हो गया था। जिसको लेकर गुस्से में पंखे में तार बांधकर फांसी लगा ली है। पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा पुलिस जांच जुटी है।
ब्रेकिंग
