jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा शव, कुचलती रहीं गाड़ियां, सड़क पर सिर्फ हड्डियों के टुकड़े मिले

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को तार-तार कर दिया है। यहां सड़क पर पड़े एक बुजुर्ग के शव को दो दिन तक गाड़ियां कुचलती रहीं। चुरहट में हुई इंसानी शरीर की इस दुर्गति की भनक पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को भी नहीं लगी। तीसरे दिन सुबह एक राहगीर ने सड़क पर मैले-कुचेले कपड़े देखकर पड़ताल की, तो पाया कि कपड़ों के आसपास मक्खियां भिनभिना रही हैं। कपड़े हटाने पर वहां हड्डियां दिखीं। राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और पर्दाफाश हुआ कि ये हड्डियां इंसान की थीं। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की पहचान सतना जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले संपतलाल (75) के रूप में हुई है। वे 17 फरवरी को चुरहट में रहने वाली अपनी बेटी के घर जा रहे थे। संपतलाल गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर आए। रामनगर से वे बस में सवार हुए। बस से रीवा के बायपास पर उतरकर पैदल बेटी के गांव जाने लगे। इसी दौरान किसी गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई।

पूरी रात और दिन होती रही दुर्गति

कहने को हाईवे पर पुलिस की गश्त होती है, लेकिन घटना के बाद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। पूरी रात गाड़ियां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। अगली सुबह तक मांस और अंग कुचले जाने के कारण सिर्फ उनके कपड़े, कंबल और हड्डियां बचीं। दूसरे दिन भी गाड़ियां उनके अवशेषों के ऊपर से गुजरती रहीं।

- Install Android App -

कपड़े में बांधकर लानी पड़ीं हड्डियां

राहगीर की सूचना पर 20 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक लगातार गाड़ियों के नीचे कुचले जाने से हड्डियां भी टुकड़ों में बंट चुकी थीं। हालत ये थी कि इन्हें समेटकर कपड़े में बांधना पड़ा।

परिवार ने कंबल-कपड़ों से की शिनाख्त

घर से निकलने के बाद दो दिन तक बेटी के घर न पहुंचने पर संपतलाल के घरवाले उनकी खोज कर रहे थे। पुलिस के पास पहुंचने पर उन्होंने कपड़े और कंबल से उनकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हड्डियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। अब तक बुजुर्ग को टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता भी नहीं चल पाया है।